भगत सिंह पंवार बने खानपुर भाजपा के मंडलाध्यक्ष--
लक्सर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खानपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह पंवार को खानपुर का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनपुर में कार्यालय पर बैठक आयोजित कर फूलमालाओ से स्वागत किया।कहा कि वह पार्टी की रीति नीति के अनुसार आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा खानपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह पंवार को खानपुर का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनपुर में कार्यालय पर बैठक आयोजित कर फूलमालाओ से स्वागत किया।कहा कि वह पार्टी की रीति नीति के अनुसार आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
हरिद्वार में भाजपा मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के पदो का समय पूरे हो जाने के बाद पिछले कई दिनों से मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि को बनाऐ जाने की प्रक्रिया चल रही थी। खानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह पंवार ने मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी। वही मंडल प्रतिनिधि के कृष्णपाल ने अपनी दावेदारी जताई थी। रूड़की के जिला चुनाव अधिकारी शैलेंद्र बिष्ट ने सूची जारी कर दी। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह पंवार को खानपुर का मंडल अध्यक्ष और कृष्णपाल को खानपुर मंडल प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनपुर कार्यालय पर बैठक आयोजित की।मंडल अध्यक्ष भगत सिंह पंवार व मंडल प्रतिनिधि कृष्ण पाल का फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भगत सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा जनहित की योजनाएं चला रही है। जिससे आज आमजन को लाभ मिल रहा है, कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं से पार्टी हाई कमान को अवगत कराएंगे।ताकि वह योजनाएं बनाकर क्षेत्र में विकास कार्य कर सके। इस दौरान चरण सिंह, अनंगपाल, प्रमोद कुमार, दुष्यंत चौधरी, रोहित कुमार, कुलदीप सिंह,महेंद्र सिंह ,संदीप कुमार, संदीप सैनी, अशोक सैनी, वीरेंद्र प्रधान आदि अनेक उपस्थित रहे।
Comments 0